Site icon Akclivenews18

हाई स्कूल की परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को किया गया सम्मानित

संवाददाता संतोष कुमार मिश्रा 

बूढ़नपुर आजमगढ़ जिले के श्रीराम अवतार इंटर कॉलेज गोईजी नंदना में आज विद्यालय के तरफ से हाई स्कूल की परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाली छात्रा श्रेया यादव 94 प्रतिशत, साक्षी प्रजापति 93 प्रतिशत, काजल मिश्रा 92.2प्रतिशत, अंकिता मिश्रा 91 प्रतिशत अंक प्राप्त करके अपना तथा अपने विद्यालय का नाम रोशन किया है। इन छात्राओं को विद्यालय के तरफ से साईकिल एक दिया गया है। वही इस बारे में विद्यालय के प्रबंधक सुधीर कुमार यादव ने कहा कि जो भी छात्र छात्राओं ने रेगुलर क्लास किया है। कोचिंग सेंटर के भरोसे नहीं थे। उनको अच्छा नम्बर जरूर मिला है। वही जो छात्र छात्राएं रोजाना पढ़ाई करते हैं। उन्हे सफलता जरूर मिलती है। जो लोग सिर्फ कोचिंग सेंटर के भरोसे ही रहते हैं उनके लिए शुरू से अंत तक परेशानी का सामना करना पड़ता है। आज के यही बच्चे हमारे कल के भविष्य है। जो नए भारत का निर्माण करेगें। किसी ने सच ही कहा है कि शिक्षा वह शेरनी का दूध है। जो पिएगा वह जरूर दहाड़ करेगा। वही विद्यालय के प्रबंधक द्वारा छात्र छात्राओं के उज्वल भविष्य की कामना की गई। इस मौके पर क्षेत्र के सम्मानित लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version