Site icon Akclivenews18

जनपद गोण्डा में लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के नामाकंन को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी गोण्डा द्वारा नामाकंन स्थल (कलेक्ट्रेट परिसर) व थाना को0नगर क्षेत्रांतर्गत संवेदनशील बूथों/मतदान केन्द्रों का किया गया निरीक्षण

ब्यूरो हामिद अली,
गोण्डा। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत जनपद गोण्डा में पांचवे चरण का मतदान 20 मई को होना प्रस्तावित है। जिसका नामाकंन दिनांक 26.04.2024 से 06.05.2024 तक होना प्रस्तावित है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री मनोज कुमार रावत द्वारा नामाकंन प्रक्रिया को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु आज दिनांक 25.04.2024 को कलेक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर पर लगे बैरिकेटिंग को चेक किया गया तथा मतगणना ड्यूटी पर लगे पुलिस प्वाइंटो को चेक कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। तत्पश्चात अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना को0 नगर क्षेत्रांतर्गत स्थित संवेदनशील मतदान केन्द्रों/बूथो का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया गया। महोदय द्वारा स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित कर आस-पास की हो रही गतिविधियों के विषय में जानकारी हासिल की गयी तथा मतदान केंद्रों की संवेदनशीलता को चिन्हित किया गया।

उक्त अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर श्री विनय कुमार सिंह, प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक सुश्री नित्या गोस्वामी, प्र0नि0 को0 नगर सहित अन्य अधि0/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Exit mobile version