आजमगढ़। गंभीरपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला को उसके पति ने ही नशे में धुत होकर पीट दिया। इस दौरान मौके पर मौजूद महिला के भाई ने जब बीच बचाव किया तो उसकी भी पिटाई करने के साथ ही गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दिया। पीड़िता ने अपने पति के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत कराया है।गंभीरपुर थाने में दी तहरीर में पीड़िता काजल कुमारी निवासिनी इब्राहिमपुर ने बताया कि मंगलवार की रात उसका भाई विनोद घर आया था। पति आकाश कुमार रात 12 बजे नशे में धुत होकर घर पहुंचे और उसे गालियां देने लगे। उसने जब विरोध किया तो लाठी-डंडा से उस पर हमला कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। इस दौरान भाई विनोद बीच बचाव के लिए आगे आया तो पति ने उसे भी मारापीटा और जान से मारने की धमकी दिया। पीड़ित की तहरीर पर गंभीरपुर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच की कवायद में जुट गई है
आजमगढ़ गंभीरपुर नशे में धुत युवक ने पत्नी व साले को पीटा

