संवाददाता संतोष कुमार मिश्रा
बर्फ की सिल्ली लदी पिकअप छात्र पर पलटी, मौके पर 12 वर्षीय छात्र की मौत, पुलिस ने शव व पिकअप चालक को लिया कब्जे में भेजा पोस्ट मार्टम,
आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र के पंडौली नंदना के पास पिकअप की चपेट मे आने से 12 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार अमारी गांव निवासी प्रभास जायसवाल पुत्र बृजेश कुमार जायसवाल उम्र 12 वर्ष आज स्कूटी से अपने पिता के साथ अतरौलिया स्थित एक स्कूल पार पढ़ने जा रहा था। आज बस छूट जाने के कारण अपने पिता के साथ स्कूटी से विद्यालय जा रहा था कि अचानक सामने से आ रही बर्फ की सिल्ली लदी पिकअप छात्र के उपर ही पलट गई । इस घटना में बृजेश कुमार जायसवाल तो बाल बाल बच गए। लेकिन प्रभास की मौके पर ही मौत हो गई। इस बात की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर अतरौलिया पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। व पिकअप व चालक को भी अपने कब्जे में ले लिया। प्रभास जायसवाल दो बहनों मे इकलौता पुत्र था। यदि कहा जाय तो घर का दीपक बुझ गया। वही माता शान्ति व पति बहनों का रो रो कर बुरा हाल है। इस संबंध में अतरौलिया थानाध्यक्ष बीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम भेजा जा रहा है। पिकअप चालक व पिकअप को कब्जे में ले लिया गया है मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

