Site icon Akclivenews18

1962 पशु एंबुलेंस कर्मचारियों ने मनाया विश्व पशु चिकत्सा दिवस

जिले में चल रहें 1962 पशु चिकित्सा एंबुलेंस कर्मचारियों ने पशु चिकित्सालय सिधारी में धूमधाम से केक काटकर और मिठाई खिलाकर विश्व पशु चिकित्सा दिवस मनाया। कार्यकम के अध्यक्षता कर रहें मुख्य पशु चिकत्सा अधिकारी डॉक्टर मुकेश गुप्ता और उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मोनिका शर्मा ने एंबुलेंस संचालक कंपनी ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ की सराहना किया और उन्होने बताया की जब से एंबुलेंस का संचालन हुआ हैं तब से जिले में पशुओं की बीमारियो में उनको समय रहते घर जाकर इलाज हो रहा है , जिससे लोगो में जागरूकता आ रही रही है साथ उन्होने पशुपालन को बढ़ाने पर भी लोगों से निवेदन किया। इस मौके पर एंबुलेंस प्रदाता कंपनी के ऑपरेशन हेड अर्जित पांडे रीजनल मैनेजर सुमित सिंह प्रोग्राम मैनेजर सूर्यमणि उपाध्याय जिला प्रभारी अजय, वरुण, वीरेन्द्र, गुलशन और सभी कार्यरत स्टॉफ उपस्थित रहें।

Exit mobile version