Site icon Akclivenews18

थाना उमरीबेमगंज पुलिस द्वारा मारपीट करने के वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

थाना उमरीबेमगंज पुलिस द्वारा मारपीट करने के वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

ब्यूरो हामिद अली,
पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तरबगंज श्री सौरभ वर्मा के नेतृत्व में थाना उमरीबेगमगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-116/24, धारा 323,504,506,324,326 भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त उग्रशेन गुप्ता के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
दिनांक 27.04.2024 को वादी प्रार्थी इन्द्रशेन गुप्ता पुत्र मिसरी लाल गुप्ता नि0 ऐली परसौली थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा द्वारा थाना उमरीबेमगंज में लिखित तहरीर दी गयी कि विपक्षी उग्रसेन गुप्ता द्वारा जमीनी विवाद के चलते गाली-गुप्ता देते हुए मारा-पीटा गया है तथा जानमाल की धमकी दी गयी है। वादी की तहरीर पर थाना उमरीबेगमगंज में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था तथा विवेचना उ0नि0 अवधेश यादव द्वारा की जा रही थी। विवेचना के दौरान दोषी पाए गए आरोपी अभियुक्त उग्रसेन यादव को आज दिनांक 27.04.2024 को थाना उमरीबेगमगंज पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना उमरीबेगमगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त

01. उग्रसेन गुप्ता पुत्र मिश्रीलाल गुप्ता नि0 ग्राम ऐली परसौली थाना उमरीबेमगंज जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग
01.  मु0अ0सं0-116/24, धारा 323,504,506,324,326 भादवि थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम

01. उ0नि0 अवधेश यादव।

02. प्रशिक्षु उ0नि0 बृजेश यादव।

03. का0 पीयूष यादव

Exit mobile version