संवाददाता देवेंद्र कुशवाहा मऊ
घोसी लोकसभा चुनाव में एनडीए प्रत्याशी अरविंद राजभर के प्रचार प्रसार करने पहुंचे मंत्री ओमप्रकाश राजभर व सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय सचिव संजय भाई ने अदरी में मुस्लिम समुदाय के लोगों को साधने का भरपूर कोशिश किया मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि मैं बेशक बीजेपी के साथ हूं लेकिन पिजरे का तोता मै नहीं हूं,
काम करने लिए बात के लिए सम्मान के लिए अधिकार के लिए आपके साथ हूं, हम हलफल मौला है, हम पिंजरे का तोता नहीं है।
अगर कोई सोचे ओमप्रकाश राजभर को पिंजरे का तोता है तो उसकी भूल होगी
ओमप्रकाश राजभर एक आजाद तोता है।
तो सुभा सपा के राष्ट्रीय सचिव संजय भाई ने अपने मुस्लिम समुदाय के लोगों से अरविंद राजभर के पक्ष में वोट करने की अपनी किया अगर हम लोगों मंत्री जी के बेटे अरविंद राजभर को जिता कर भेजेंगे तो हम लोगों का काम मंत्री जी लखनऊ हो या दिल्ली हो काम नहीं रुकेगा
तो वही सपा पार्टी के जिला अध्यक्ष दूधनाथ यादव ने ओमप्रकाश राजभर के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि इस बार भी लोकसभा का चुनाव जनता लड़ रही है अध्यक्ष ने बताया कि मंत्री पद का दुरपयोग कर रहे हैं इसको चुनाव आयोग को संज्ञान में लेना चाहिए मंत्री जी ठीक ही कहा कि वह अपने निजी लाभ के लिए पार्टी बदलते रहते हैं इसके पहले भी मंत्री रह चुके हैं कोई काम नहीं किया है जिस तरह से घोसी उप चुनाव में इन लोगों को करारा हार का सामना करना पड़ा ठीक उसी प्रकार इस घोसी लोकसभा चुनाव में हार होगी और राजीव राय घोसी लोकसभा से सांसद होंगे

