Site icon Akclivenews18

आजमगढ़ फूलपुर ग्राम विकास अधिकारी की हुई मौत

आजमगढ़। फूलपुर ब्लाक में ग्राम विकास अधिकारी पद पर 2017 से तैनात रहे बलिया जिले के ग्राम हरपुर निधि निवासी महेश सिंह खरवार 28 पुत्र सुरेश कुमार की 8 जनवरी 2023 रात्रि 9 बजे दो बाइको के आमने सामने टक्कर में घायल हो गए थे। उस समय से छुट्टी पर बलिया अपने घर गए थे। दुर्घटना में अधिकारी बुरी तरह घायल हो गए थे। जिन्हें परिवार के सदस्य बेहतर इलाज के लिए बीएचयू वाराणसी में भर्ती कराया। जहा लम्बा इलाज कराया गया। दुर्घटना के बाद दिमागी स्थिति सही नहीं हो रही थी। परिवार के सदस्य घर ले आए। जहाँ 29 की रात करीब डेढ़ बजे मृत्यू हो गई। मौत की खबर की सूचना आज सुबह ब्लाक मुख्यालय पहुंचने पर हर संबंधी स्तब्ध सा रह गया। और ब्लाक कर्मियो ग्राम प्रधानों सहित ब्लाक से सम्बन्धित लोगो में शोक की लहर दौड़ पड़ी।

Exit mobile version