Site icon Akclivenews18

जनपद के अलग अलग 68 स्थानों पर रोड किनारे वाहनों की गलत तरीके से पार्किंग मिलने पर 54 वाहनों का चालान

सड़क के किनारे बड़े तथा छोटे वाहन खड़े करने से होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चल रहे अभियान के क्रम में शनिवार की रात में देवगांव क्षेत्र समेत अलग अलग थाना क्षेत्रों में 272 वाहनों को चेक कर 54 वाहनों का चालान किया गया। इसके अलावा होटल, ढाबा, पेट्रोलपम्प संचालकों को प्रतिष्ठान के सामने रोड पर वाहन खड़ा न कराने हेतु निर्देश दिए गए। बता दें कि पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा मुख्य सड़कों व हाईवे के किनारे वाहनों के बेतरतीब पार्किंग करने से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से 5 दिवसीय अभियान चलाया जा रहा है।

जिसमें जनपद के समस्त थानाक्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाकर ऐसे वाहनों के विरूद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में जनपद के समस्त थानाक्षेत्रों के 68 स्थानों पर कुल 272 वाहनों को चेक किया गया तथा अवैध रुप से सड़क के किनारे खडे कुल 54 वाहनों का अधिकतम धनराशि से चालान किया गया। जिसमें थाना मुबारकपुर से 13, बरदह से 09, जीयनपुर से 06, गम्भीरपुर से 05, दीदारगंज से 04, निजामाबाद, देवगांव व महराजगंज से 03-03, मेंहनाजपुर व बिलरियागंज से 02-02 तथा थाना मेंहनगर, अहरौला, तहबरपुर व थाना फूलपुर से 01-01 वाहन का चालान किया गया है।

Exit mobile version