पुलिस अधीक्षक गोण्डा के निर्देशन मे साइबर सेल गोण्डा द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही से 48,000/- फ्रॉड गई शत् प्रतिशत धनराशि मिलने पर पींडित के चेहरे पर लौटी मुस्कान, पीड़ित ने अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा को बुके भेटकर सहृदय से दिया धन्यवाद
ब्यूरो हामिद अली,
गोण्डा। जनपद गोण्डा में साइबर फ्रॉड की रोकथाम के संबंध में त्वरित कार्यवाही करने हेतु पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री राधेश्याम राय के मार्गदर्शन में जनपदीय साइबर सेल द्वारा पीड़ित से फ्रॉड की गयी धनराशि को सम्बंधित बैंक/इंटीमेडरी से संपर्क स्थापित करते हुए ठगी गयी सम्पूर्ण धनराशि 48,000/- (अड़तालीस हजार रूपये) पीड़ित के खाते में वापस करवाया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण
आवेदक सौरभ कुमार गुहा निवासी रेलवे कालोनी थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा द्वारा अज्ञात लिंक पर क्लिक करने से आवेदक के खाते से फॉड ट्रांजेक्शन की शिकायत पुलिस अधीक्षक गोण्डा महोदय के समक्ष की गयी थी। जिस पर पुलिस अधीक्षक गोण्डा महोदय द्वारा तत्काल कार्यवाही करने हेतु साइबर सेल को निर्देशित किया गया था। जनपदीय साइबर सेल द्वारा सम्बंधित बैंक/इंटीमेडरी से संपर्क स्थापित कर तत्काल कार्यवाही करते हुए पीड़ित के 48,000/- की वापसी करायी गयी। पीड़ित द्वारा अपने रूपये वापस पाकर प्रसन्नता जाहिर करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री राधेश्याम राय को बुके भेट कर धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
महोदय द्वारा जनता को जागरूक करते हुए बताया गया कि साइबर ठगों से सावधान रहने की जरुरत है। किसी भी अनजान फोन कॉल पर अपनी बैंक डिटेल, ओ0टी0पी0, बायोमैट्रिक डेटा, पैन कार्ड व आधार कार्ड की डिटेल किसी के साथ साझा न करें। फ्रॉड ट्रांजेक्सन होने पर तत्काल अपने बैंक एवं पुलिस को सूचना दें एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 या डायल-112 पर भी शिकायत दर्ज कराएँ।

