Site icon Akclivenews18

गाज़ीपुर पारिवारिक कलह से ऊबकर बुजुर्ग व्यक्ति ने कोल्ड ड्रिंक में जहर डालकर पीने से मौत

ब्यूरो रिपोर्ट मनोज सिंह 

पारिवारिक कलह से ऊबकर बुजुर्ग व्यक्ति ने कोल्ड ड्रिंक में जहर डालकर पीने से मौत: मौके से जहर की पर्ची,शराब की पैकेट, एक गिलास में भरी कोलड्रिंक मिली, जांच में पुलिस

दुल्लहपुर गाज़ीपुर।शुक्रवार की सुबह 6:00 दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के देवा गांव के सिवान में राकेश राय के गेहूं कटी खेत में बुजुर्ग व्यक्ति की शव मिलने से सनसनी फैल गई।

शौच निकले ग्रामीणों नें देखा भीड़ इकट्ठा हो गई हालांकि पहचान नहीं हो पाई। लेकिन लगभग 7:30 सूचना मिलने पर दुल्लहपुर थानाध्यक्ष राजेश बहादुर सिंह,जलालाबाद चौकी प्रभारी रितेश द्विवेदी नें पहुंच कर जब पैकेट खंगाला तो उसके पास से आधार कार्ड, पैन कार्ड सहित सारे दस्तावेज मिले।आधार कार्ड के आधार पर युवक का पहचान बहादुर चौहान 64 वर्ष पुत्र सूरत चौहान सिहाबरी बद्दुपुर थाना बिरनो पता चला है तथा पुलिस ने परिजनों को भी सूचना दे दिया। युवक के शव पास से जहर की सफेद खाली पर्ची, एक शराब की खाली पाउच , एक आधा लीटर की कोल्ड ड्रिंक, एक प्लास्टिक गिलास में बनाई गई पैक भी मिली है। लोगों ने जाहिर किया कि जहर को कोल्ड ड्रिंक में मिलाकर पीकर आत्महत्या कर लिया होगा। अधेड़ पजामा कुर्ता और जंघिया पहना हुआ था।पजामा निकाल कर वहीं पास में रखा था।शरीर से ब्लड के भी निशान थे । थाना अध्यक्ष नें शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया।

परिजनों ने बताया कि 9 मई की शाम 4:00 बजे घर से बिना बताए घर से निकल गए थे।रात 8:00 बजे नहीं लौटे तो काफी दूर तक खोज बिन भी किया गया लेकिन नहीं मिले। आज सुबह मऊ वाराणसी सहित कई जगहों पर खोजने के लिए जा ही रहे थे कि तब तक पुलिस की सूचना आ गई। मृतक बहादुर चौहान के दो पुत्र एक पुत्रियां हैं। सबसे बड़ा बेटा सुभाष चौहान और अमित चौहान बधुपुर स्टेट हाईवे पर वेल्डिंग का दुकान खोल रखे हैं।मृतक की सूचना मिलते गांव में कोहराम मच गया। परिजन रोने बिलखने लगे।

थाना अध्यक्ष राजेश बहादुर सिंह ने बताया कि शव की पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।उन्होंने कहा कि परिजनों द्वारा बताया गया कि 9 मई को शाम 4:00 बजे घर से मामूली विवाद के बाद निकले थे जिसमें परिजन खोज बिन भी कर रहे थे। हालांकि शव के पास से कोल्ड ड्रिंक,शराब,जहर की पर्ची मिली है।इससे प्रतीत हो रहा है कि बुजुर्ग व्यक्ति ने सुसाइड किया होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

Exit mobile version