Site icon Akclivenews18

राजीव राय ने ओमप्रकाश राजभर पर बोला हमला ।

संवाददाता देवेन्द्र कुशवाहा 

उत्तर-प्रदेश के घोसी लोकसभा के लिए सपा से राजीव राय और सुभासपा से अरविंद राजभर के द्वारा नामंकन के बाद से चुनावी जंग और तेज हो गई है दोनों ही प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत के लिए दम भर रहे है । एक बार फिर राजीव राय ने ओमप्रकाश राजभर पर हमला बोलते हुए कहा कि किसी तरह से मनोरंजन मंत्री को ऐतिहासिक जीत के माध्यम से इनको यहाँ से भागना है ।

दरअसल आपको बताते चले कि मुहम्मदाबाद गोहना में समाजवादी पार्टी के द्वारा चुनावी केंद्रीय कार्यालय का उद्धघाटन किया गया । जिसमें बूथ कार्यकर्ता का सम्मलेन भी किया गया जिसमे आई भीड़ को देखते हुए राजीव राय ने कहा कि बूथ कार्यकर्ताओ का सम्मेलन है जिसमे आने वाले चुनाव में कैसे ऐतिहासिक जीत दिलाया जाय और मनोरंजन मंत्री को हमेशा के लिए यहां से भगा दिया जाए उसकी तैयारी चल रही है जो यहां की भीड़ है वह बाहरी नहीं है यही विधानसभा की हैं जो उनके जोश बता रहा है आने वाले चुनाव में ऐतिहासिक जीत होगी ।

Exit mobile version