Site icon Akclivenews18

मारपीट कर घायल के बाद युवको को पेड़ से बांधा, पुलिस ने कराया मुक्त।

आजमगढ़, मुबारकपुर थाना क्षेत्र के असोना गांव के पास पुरानी रंजिश को लेकर दो युवको को विपक्षियों ने मारने पीटने के बाद पेड़ से बांध दिया। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस पहुंची ने दोनो युवको को मुक्त कराया। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुबारकपुर थाना क्षेत्र के पुसड़ा खालसा गांव निवासी 20 वर्षीय सौरभ मौर्य का उसके गांव के कुछ लोगों से पुरानी रंजिश चल रही है। रविवार को सौरभ का मित्र प्रदुम्मन चौहान निवासी नराव घर आया था। सौरभ बाइक से अपने मित्र प्रदुम्मन को छोड़ने जा रहा था। रास्ते में असोना गांव के पास उसके विपक्षी आ गए। सौरभ मौर्य को जम कर मारा पीटा बचाव करने पर प्रदुम्मन को भी मारापीटा और दोनो को पेड़ से बांध दिया। मारने पीटने के बाद दोनों की वीडियो भी बनाई। आस-पास के लोगों ने डायल 112 पर सूचना देदी। जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंच गई। दोना साथियो को बंधन से मुक्त करा कर अस्पताल में भर्ती कराई। मुबारकपुर थानाध्यक्ष निहारनंदन ने बताया कि मामला संदिग्ध है जांच की जा रही है। इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है।

Exit mobile version