Site icon Akclivenews18

यूपी परिवहन निगम का बड़ा तोहफा, राजधानी बस का किराया आज से 10 फीसदी सस्ता

लखनऊ : दीपावली एवं छठ पर्व पर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की ओर से यात्रियों को बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है। राजधानी एक्सप्रेस बसो का किराया 10 प्रतिशत तत्काल प्रभाव से लागू कर साधारण बसों के समतुल्य किया गया। अब 100 किमी की यात्रा करने पर यात्रियों के 13 रुपये बचेंगे। किराया कम होने के बाद अब यात्रियों को मिलेगी राहत।

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की तरफ से बसों का किराया कम होने के बाद अब यात्रियों को बड़ी मिलेगी राहत। साधारण बसों के समतुल्य एक्सप्रेस बसों का किराया 10% कम किया गया।

लखनऊ से दिल्ली का किराया पहले 832 था, अब 739 होगा। वहीं लखनऊ से बलिया तक का किराया 685 से कम होकर 623 रुपये हुआ। आजमगढ़ का किराया पहले 513 रुपये था अब 467 रुपये किया गया। बलिया तक का किराया 685 से कम होकर 623 रुपये हुआ और गोरखपुर का किराया 506 से 460 रुपये हुआ। इस किराये की दर तत्काल प्रभाव से लागू किया गे है। त्योहारों पर अत्यधिक संख्या मे यात्री प्रदेश भर में तथा विशेषकर पूर्वी क्षेत्रों में यात्रा करते हैं।

Exit mobile version