Site icon Akclivenews18

सामान्य प्रेक्षक की उपस्थिति में मतदान कार्मिकों एवं माइक्रो आब्जर्वर का द्वितीय रेंडमाइजेशन कार्य संपन्न।

लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के तहत जनपद के घोसी लोकसभा क्षेत्र में सकुशल मतदान संपन्न कराने हेतु मतदान कार्मिकों एवं माइक्रो आब्जर्वर का द्वितीय रेंडमाइजेशन कार्य आज नामित सामान्य प्रेक्षक श्री अनिल कुमार सिंह, जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण मिश्र एवं प्रभारी कार्मिक श्री प्रशांत नागर की उपस्थिति में एनआईसी सभागार में संपन्न हुआ। मतदान कार्मिकों के द्वितीय रैंडमाइजेशन के उपरांत पोलिंग पार्टियों का चयन किया गया। लोकसभा क्षेत्र घोसी हेतु कुल 1762 बूथों के सापेक्ष 110% पोलिंग पार्टियों का चयन किया गया, जिनकी संख्या 1941 है। तृतीय रेंडमाइजेशन के उपरांत पोलिंग पार्टियों हेतु बूथों का चयन किया जाएगा। आज ही सामान्य प्रेक्षक एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष माइक्रो आब्जर्वर का भी द्वितीय रेंडमाइजेशन कार्य किया गया। लोकसभा क्षेत्र के क्रिटिकल बूथों पर इनकी तैनाती की जानी है।

Exit mobile version