Site icon Akclivenews18

सत्ता का दुरूपयोग कर रही भाजपा : शिवपाल

सत्ता का दुरूपयोग कर रही भाजपा : शिवपाल

आजमगढ़,ठेकमा। सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने शनिवार को मार्टीनगंज जैगहां और बरदह में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि शासन में बैठे लोग सत्ता का दुरुपयोग करके विपक्षी दलों के नेताओं पर अनेक प्रकार की कार्यवाहियां करा रहे हैं। हम सबको इससे डरने की जरूरत नहीं है। इसका डटकर मुकाबला करना है। अब पीडीए व इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों द्वारा भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का वक्त है।

कहा कि इंडिया गठबंधन संविधान बचाने की लड़ाई लड़ रहा है। भाजपा के झूठे वादों से जनता त्रस्त हो चुकी है। अब वह परिवर्तन का मन बना चुकी है। इसके शिवपाल यादव ने गांधी स्मारक पीजी काॅलेज के प्रांगण में स्थित त्रिवेणी राय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। उल्लेखनीय है कि स्वगीय त्रिवेणी रॉय लालगंज से कांग्रेस पार्टी के टिकट पर तीन बार चुनाव जीतकर विधायक बने थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस से हमारा समझौता है। आजमगढ़ व लालगंज दोनों सीटों पर इस बार सपा ही जीतेगी। गठबंधन को जनता का पूरा समर्थन मिल रहा है।

Exit mobile version