Site icon Akclivenews18

आजमगढ़ मुबारकपुर नहाते समय नदी में डूब कर युवक की मौत

आजमगढ़ मुबारकपुर नहाते समय नदी में डूब कर युवक की मौत

आजमगढ़,मुबारकपुर थाना क्षेत्र के देवकली तारन गांव से गुजरी तमसा नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

मऊ जिले के मोहम्मदाबाद कोतवाली अंतर्गत वालीदपुर नारापार गांव निवासी अजय कुमार (38) कबाड़ बीनता था। शुक्रवार को भी वह कबाड़ बीनने निकला था। दोपहर में वह घर लौट रहा था। मुबाकरपुर थाना क्षेत्र के देवकली तारन गांव से गुजरी तमसा नदी के किनारे पहुंचने पर वह नहाने के लिए नदी में उतर गया।

इसी दौरान वह नदी में डूब गया। उसे नहाते हुए कुछ लोग देख रहे थे। जब वह डूबने लगा तो आसपास मौजूद लोग भाग कर नदी किनारे पहुंचे और उसे बचाने का प्रयास किए लेकिन तब तक डूबने से उसकी मौत हो गई। काफी देर बाद उसका शव नदी से बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस द्वारा परिजनों को सूचना दी गई तो परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मृतक दो पुत्र व एक पुत्री का पिता था।

Exit mobile version