Site icon Akclivenews18

अरविंद राजभर को जिताने के लिए घर-घर घूमी रानू सिंह व पूनम सरोज

संवाददाता देवेंद्र कुशवाहा 

मुहम्मदाबाद, गोहना ÷ मऊ: स्थानीय विधानसभा के शमशाबाद, करहाँ, दपेहड़ी, भाँटीकला, याकूबपुर आदि अनेक गाँवों में मंगलवार को दिन भर घर-घर घूमकर भाजपा नेत्रियां रानू सिंह व पूनम सरोज ने डॉक्टर अरविंद राजभर को जिताने की अपील की। कहा कि लोकसभा घोसी में छड़ी चुनाव निशान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी सहयोगी चुनाव निशान है। छड़ी के चुनाव निशान वाला बटन दबाना मतलब देश में 400 पार कमल खिलाने में योगदान देना है।

डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान में इन भाजपा नेत्रियों के साथ ओंकार सिंह,भूपेंद्र सिंह, चन्द्रकान्त तिवारी, रितिक सिंह, संतोष राय, अविनाश सिंह, ज्ञानेंद्र प्रताप, भूपेंद्र सिंह, सूर्यभान सिंह आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version