Site icon Akclivenews18

पीएम मोदी के मऊ आगमन को लेकर तेज हुई तैयारिया

भाजपा सुभासपा के साथ प्रशासनिक अमला भी अनवरत सभा स्थल पर जुट रहे है

संवाददाता देवेंद्र कुशवाहा 

मऊ घोसी लोकसभा चुनाव उतरे सुभासपा प्रत्याशी के समर्थन मे प्रचार करने मऊ आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित रैली के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं।

उनके 26 मई को प्रस्तावित दौरे के लिए भाजपाई तथा प्रशासनिक अमला के दल सदस्य रतनपुरा के पास मेउडी ग्राम के मैदान में रैली स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे।

मेउडी ग्राम के मैदान में प्रधानमंत्री की रैली के लिए आवश्यक वस्तुओं को तेजी से उपलब्ध करवाया जा रहा है। इसके लिए सामान पहुंच रहा है। इस रैली के दौरान व्यवस्था बनाने के लिए भाजपा व प्रशासन अपने स्तर पर तैयारियों में जुटे हुए हैं।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष नूपुर अग्रवाल,पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया, संजीव प्रताप सिंह, अशोक सिंह, मनोज राय दुर्गेश वर्मा, आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version