Site icon Akclivenews18

मुबारकपुरवासियों से सम्भल सपा विधायक इरफान फहीम ने मतदान करने की किया अपील

संवाददाता शरफुद्दीन आज़मी
आजमगढ़ के मुबारकपुर विधान सभा क्षेत्र के सठियांव सपा कार्यालय पर बुधवार को सायं छः बजे जनपद मुरादाबाद के बिलारी विधान सभा के विधायक इरफान फहीम ने प्रेस वार्ता में मुबारकपुर वासियों से मतदान करने की अपील किया।

लोकसभा चुनाव का छठें चरण आगामी 25,म ई को होना है। चुनाव के मद्देनजर सपा विधायक इरफान फहीम और अखिलेश यादव ने कहा कि वोट देना हमारा संवैधानिक अधिकार है। इस लिए सभी महिला पुरुष युवा बुजुर्ग अपने मताधिकार का प्रयोग करें। उन्होंन ने कहा कि चुनाव आयोग निष्पक्ष पारदर्शी चुनाव कराना चाहता है इसलिए सभी लोग पत्रकार बन्धु भी इस कार्य मे सहयोग करें। किसी प्रकार की गड़बड़ी करने वाले के खिलाफ चुनाव आयोग को सूचित करें ताकि गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई हो सके। सभी लोग स्वेच्छापूर्वक निर्भीक होकर बिना किसी दबाव के वोट करें ताकि चुने गए प्रतिनिध आपकी आवाज सदन में उठा सके इस अवसर पर मुबारकपुर विधायक ने भी सपा सांसद प्रत्याशी के पक्ष में मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। इस अवसर पर साथ में उनके साथ सपा कार्यकर्ता भी दर्जन भर लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version