Site icon Akclivenews18

अनियंत्रित कार बादाम शेख की गाड़ी से टक्कर में दो भाई घायल

संवाददाता देवेंद्र कुशवाहा 

सरायलखंसी थाना क्षेत्र अंतर्गत खालिसपुर के पास शुक्रवार की दोपहर एक अनियंत्रित कार ने साइड में खड़ी बादाम शेक वाली वैन को टक्कर मार दिया।कार में सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को राहगीरों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार वर्षीय मनीष राजभर पुत्र राजकुमार राजभर उम्र 32 वर्ष निवासी बाड़ा थाना कोपागंज कार में सवार होकर मऊ की तरफ से अपने घर बाड़ा जा रहा था।इसी दौरान सरायलखंसी थाना क्षेत्र अंतर्गत खालिसपुर के पास सड़क के किनारे एक वैन में बादाम शेक बेच रहा था। तभी कर ने अनियंत्रित होकर बादाम शेख की गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दिया।जिसमें कार चालक अभीषेक राजभर पुत्र राजकुमार राजभर उम्र 26 वर्ष व बड़े भाई मनीष राजभर पुत्र राजकुमार राजभर उम्र 32 वर्ष घायल हो गए।स्थानीय लोगों की मदद से आनन- फानन में 108 एंबुलेंस मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां डॉक्टरों द्वारा उपचार किया जा रहा है।मनीष राजभर नवोदय विद्यालय में शिक्षक पद पर कार्यरत हैं।

Exit mobile version