Site icon Akclivenews18

गाजीपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के रोड-शो में बुद्धवार को गाजीपुर नगर में जनसैलाब उमड़ा।

गाजीपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के रोड-शो में बुद्धवार को गाजीपुर नगर में जनसैलाब उमड़ा। रोड शो में भारी संख्‍या में लोगो ने भाग लिया। सभी लोग भारत माता की जय, भाजपा जिंदाबाद, मोदी-अमित शाह जिंदाबाद का नारा लगा रहें थे। करीब सवा छह बजे शाम को अमित शाह मिश्रबाजार तिराहा पहुंचे और पं. दीनदयाल उपाध्‍याय के प्रतिमा पर माल्‍यापर्ण किया, इसके बाद रथ पर सवार होकर मिश्रबाजार से रोड शो का शुभारंभ किया। अमित शाह का रोड शो मिश्रबाजार, लाल दरवाजा, प्रकाश टाकीज होते हुए चीतनाथ पहुंचा। रथ पर गृहमंत्री अमित शाह के साथ भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष भूपेंद्र चौधरी, प्रत्‍याशी पारसनाथ राय और युवा नेता अभिनव सिन्‍हा मौजूद रहें। अमित शाह ने कहा इस बार 400 पार। इस अवसर पर राज्यसभा सदस्‍य डॉ. संगीता बलवंत, एमएलसी चंचल सिंह, जिला पंचायत अध्‍यक्ष सपना सिंह,  मौजूद रहे

रिपोर्टर अनिल कुमार

Exit mobile version