Site icon Akclivenews18

आजमगढ़ नरौली मोहल्ला निवासी युवती की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

आजमगढ़। जनपद के बिलरियागंज थाना क्षेत्र के जयराजपुर गांव में विवाहिता की ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मौत की सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर युवती की हत्या किये जाने का आरोप लगाया है। जनपद के सिधारी थाना क्षेत्र के नरौली मोहल्ला निवासी शंभू दयाल सोनकर की बेटी रेनू सोनकर उम्र 24 वर्ष की शादी राहुल सोनकर पुत्र शिव प्रसाद सोनकर निवासी जयराजपुर थाना बिलरियागंज के साथ 2022 में हुई थी। ससुराल वालों के अनुसार आज 3 जून की सुबह रेनू का शव उसके कमरे में फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। परिजनों द्वारा इसकी सूचना बिलरियागंज थाने के साथ मायके पक्ष को भी जानकारी दी गई। थानाध्यक्ष बिलरियागंज विनय कुमार सिंह तथा एसआई अनुज पांडे और एसआई उमाशंकर तिवारी अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों द्वारा शव को नीचे उतार कर पहले से रखा गया गया था। छानबीन के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के द्वारा अपनी बेटी की हत्या किये जाने का आरोप लगाया गया

Exit mobile version