पीएम 3.0 में टॉप के मंत्री- राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री, अमित शाह गृह मंत्री, नितिन गडकरी सड़क परिवहन मंत्री, एस जयशंकर विदेश मंत्री एवं निर्मला सीतारमण वित्त मंत्री बने रहेंगे।
Modi Cabinet 3.0: मोदी सरकार 3.0 के मंत्रियों को विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। आज यानी सोमवार को मोदी कैबिनेट की पहली बैठक के बाद सभी मंत्रियों को उनके विभागों को आवंटित कर दिए गए। पिछली सरकार के टॉप के मंत्रियों के विभागों में कोई बदलाव नहीं किए गए हैं। सभी प्रमुख मंत्रियों को अपने ही विभाग में काम करते रहेंगे।
पीएम मोदी ने कई मंत्रियों को अपने पास रखा है। इसमें कार्मिक लोक शिकायत तथा पेंशन मंत्रालय, परमाणु ऊर्जा विभाग एवं अंतरिक्ष विभाग शामिल है। इसके अलावा ऐसे कई मंत्रालय जो किसी भी मंत्री को आवंटित नहीं किए गए हैं, वे पीएम मोदी के पास रहेंगे। इसके साथ ही महत्वपूर्ण नीतिगत मुद्दे भी उनके अधीन रहेंगे।
बता दें कि पीएम 3.0 में टॉप के मंत्री- राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री, अमित शाह गृह मंत्री, नितिन गडकरी सड़क परिवहन मंत्री, एस जयशंकर विदेश मंत्री एवं निर्मला सीतारमण वित्त मंत्री बने रहेंगे। इनके मंत्रालय में कोई बदलाव नहीं किए गए।
मोदी कैबिनेट 3.0
1. नितिन गडकरी को सड़क परिवहन मंत्रालय
2. अजय टम्टा और हर्ष मल्होत्रा सड़क परिवहन राज्यमंत्री
3. एस जयशंकर को विदेश मंत्रालय,
4.अश्विनी वैष्णव को रेल मंत्रालय
5. राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्रालय,
6अमित शाह को गृह मंत्रालय
7. निर्मला सीतारमण को वित्त मंत्रालय
8. मनोहर लाल को ऊर्जा मंत्रालय, शहरी विकास मंत्रालय
9. तोखन साहू शहरी विकास मंत्रालय में राज्यमंत्री
10. श्रीपद नाइक ऊर्जा मंत्रालय में राज्यमंत्री
11. वित्त मंत्री बनी रहेंगी निर्मला सीतारमण
12. हरदीप सिंह पुरी पेट्रोलियम मंत्री बने रहेंगे
13. पीयूष गोयल को वाणिज्य मंत्रालय
14. अश्विनी वैष्णव को रेल मंत्रालय, सूचना प्रसारण मंत्रालय
15. शिवराज सिंह चौहान को कृषि मंत्रालय
16. धर्मेंद्र प्रधान को HRD मंत्रालय का प्रभार
17. शोभा करंदलाजे लघु उद्योग राज्यमंत्री
18. जीतनराम मांझी लघु उद्योग मंत्री बने
19. किरेन रिजिजू संसदीय कार्य मंत्री बने
20. सीआर पाटिल को जलशक्ति मंत्रालय
21. राम मोहन नायडू को नागरिक उड्डयन
22. गजेंद्र शेखावत संस्कृति और पर्यटन मंत्री
23. सुरेश गोपी राज्यमंत्री संस्कृति और पर्यटन
24. भूपेंद्र यादव को पर्यावरण मंत्रालय
25. जेपी नड्डा को स्वास्थ्य मंत्रालय
26. चिराग पासवान को खेल और युवा कल्याण मंत्रालय
27. सर्बानंद सोनोवाल को पोर्ट शिपिंग मंत्रालय
28. शांतनु ठाकुर पोर्ट शिपिंग राज्यमंत्री
29-एच डी कुमारस्वामी- भारी उद्योग मंत्रालय
30-हरदीप सिंह पूरी को पेट्रोलियम मंत्रालय
31-गिरिराज सिंह बने कपड़ा मंत्री
32-ज्योतिरादित्य सिंधिया टेलीकॉम मंत्रालय
33-अन्नपूर्णा देवी को महिला बाल विकास मंत्रालय की ज़िम्मेदारी.

