Site icon Akclivenews18

जहानागंज कोइलारी गांव निवासी अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

जहानागंज थाना क्षेत्र के कोइलारी गांव निवासी अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक नासिक रहकर काम करता था। वह कब नासिक से मऊ जिले के खोरहट में रहने वाले अपने रिश्तेदार के यहां पहुंचा इसकी जानकारी परिजनों को नहीं थी।

जानकारी मुताबिक जहानागंज थाना क्षेत्र के कोइलारी गांव निवासी अमरजीत (45) पुत्र स्व. मोहित राम महाराष्ट्र के नासिक में रह कर काम करता थे। वह खुरहट में अपनी रिश्तेदारी में कब पहुंच गए इसकी उनके परिवार वालों को जानकारी नहीं हुई। मृतक के भतीजे दीपक ने बताया कि अचानक से एक दिन पूर्व जानकारी मिली कि वह मऊ जिला के खुरहट क्षेत्र के धरमसीपुर में आए थे और उनकी हालत बिगड़ गई। खुरहट के लोग उसे लेकर आजमगढ़ जनपद के बवाली मोड़ स्थित एक अस्पताल में भर्ती करने के लिए वहां से निकले थे कि रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। दीपक ने बताया कि उनको बुआ के लड़के ने इस घटना की जानकारी दी। मृतक तीन भाई एक बहन में तीसरे नंबर पर था

Exit mobile version