Site icon Akclivenews18

आजमगढ़ अहिरौला पूर्वांचल एक्सप्रेसव-वे पर ट्रकों में टक्कर, चालक व खलासी घायल

अहरौला थाना क्षेत्र से होकर गुजरी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के 203 किमी स्टोन के पास ट्रक से ट्रक की टक्कर हो गई। इस हादसे में ट्रक चालक व खलासी घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। एटा के अवगढ़ थाना क्षेत्र के नगला खाना गांव निवासी सत्येंद्र सिंह (34) पुत्र अमित सिंह ट्रक चालक हैं। वह बुधवार की सुबह करीब 10.30 बजे ट्रक लेकर अवगढ़ थाना क्षेत्र के यादव नगर गांव निवासी खलासी अमित यादव (25) पुत्र ओमप्रकाश के साथ निकले। वह बिहार से आगरा जा रहे थे। जैसे ही अहरौला थाना क्षेत्र से होकर गुजरे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर ट्रक से ट्रक की टक्कर हो गई। जिसमें दोनों को गंभीर चोटें आईं।

Exit mobile version