Site icon Akclivenews18

आजमगढ़ मुबारकपुर मां ने जल्दी खाना नहीं दिया इसलिए उसकी हत्या कर दी

आजमगढ़। मांगने पर मुझे खाना जल्दी नहीं दिया इसलिए मेरे ऊपर भूत सवार हो गया था जिससे मैंने उसकी हत्या की। उक्त बातें मां की हत्या करने वाले मानसिक रूप से कमजोर आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया। पुलिस ने उसे पकड़कर जेल भेज दिया है। मंगलवार को मुबारकपुर थाना क्षेत्र के अमिलो गांव निवासी मानसिक रूप से कमजोर सुनील ने अपनी मां सुखिया देवी की लोहे की राॅड से मारकर हत्या कर दी थी। हत्या करने के बाद वह मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही आरोपी युवक की तलाश के लिए टीम का गठन कर दिया था। मंगलवार की रात को ही आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में सुनील ने बताया कि उसने मांग से खाना मांगा जिसे लाने में उसे देर हुई। उस पर भूत सवार हो गया और उसने लोहे की रॉड से मारकर हत्या कर दिया। एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि मां की हत्या करने के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Exit mobile version