Site icon Akclivenews18

बकरीद त्योहार को लेकर जमकर हुई खरीदारी

संवाददाता देवेंद्र कुशवाहा

बकरीद त्योहार को लेकर जमकर हुई खरीदारी। कुर्बानी के लिए 60 से 70 हजार में बिके बकरे त्यौहार को लेकर जमकर उत्साह बकरीद यानि कुर्बानी का त्योहार सोमवार को पूरे जिले भर में धूमधाम से मनाया जाएगा। अकीदतमंदों ने बकरीद पर कुर्बानी देने के लिए बकरे का इंतजाम कर लिया है। बाजारों में किराना सामग्रियों की खरीदारी भी कर ली है। मालूम हो कि जिले के अकीदतमंद बकरीद के दिन बकरा की कुर्बानी देते हैं। जिले के कोपागंज में रविवार को कुर्बानी का बकरा दोगुने-तिगुने अधिक रेट में बिका। पांच से सात हजार रुपए में बिकने वाला बकरा दस से 15 हजार रुपए में बिकता दिखा। इधर, कुछ ख़ास बकरे 40 से 50 हजार तक बिके। ऐसे बकरों की बोली भी लगी। वहीं कुर्बानी के लिए कई अकीदतमंद तो काफी दिनों पहले से ही बकरा खरीद लिए थे, जबकि कई ने रविवार को भी खरीददारी की। लोग अपनी हैसियत के अनुसार बकरों की खरीदारी कर रहे हैं। बाजार में सुबह से लेकर शाम तक दुकानों पर खरीदारों की भीड़ रही। बकरीद की नमाज ईदगाह समेत सभी बड़ी मस्जिदों में अदा की जाएगी। इसके बाद कुर्बानी का सिलसिला शुरू होगा। ईद की तरह बकरीद का त्योहार भी मुस्लिम भाइयों में बहुत अहम है। मुसलमान पूरी अकीदत के साथ बकरीद मनाते हैं।

Exit mobile version