Site icon Akclivenews18

चाय की दुकान व पान की गुमटी में लगी आग ने धारण किया विकराल रूप लाखों का हुआ नुकसान

ब्यूरो रिपोर्ट राधेश्याम मौर्या 

चाय की दुकान व पान की गुमटी में लगी आग ने धारण किया विकराल रूप लाखों का हुआ नुकसान
सब कुछ जलने के बाद पहुँची अग्निशमन की गाड़ी

अंबारी /आजमगढ़ :फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के अंबारी बाजार की पाँच गुमटियां और चाय पान की दुकान में आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ नुकसान। सब कुछ जलने के बाद पहुँची अग्निशमन की टीम राख बुझाने में लगी रही। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं हो सकी है।

अम्बारी के दीदारगंज रोड रेलवे स्टेशन रोड
तिराहे पर ओमप्रकाश यादव पुत्र रामदवर यादव निवासी फदगुदिया की मंडई में चाय की दुकान है। जिसमें दोपहर लगभग 1 बजे आग लग गयी। उस समय दुकान बंद थी। दुकान में गैस सिलेंडर फट गया। जिससे आग ने विकराल रूप धारण कर किया। पीड़ित के अनुसार लगभग 70 हजार का नुकसान हुआ है। बगल में सत्यप्रकाश यादव पुत्र रामदवर पान की गुमटी में दुकान थी। इनका लगभग 10 हजार का नुकसान हुआ है।
उधर बगल में ही अनिल सोनकर पुत्र गणेश सोनकर निवासी अंबारी की ताड़ी का ठीका है। पीड़ित ने बताया कि 4 लेबर का वेतन का पैसा गल्ले में रखा हुआ था। होण्डा यूनिकॉर्न और स्प्लेंडर दो बाइक, दो कूलर एक फैन, 6 चौकी, 5 कुर्सी पकड़ा, बिस्तर के साथ ही लगभग 300 लीटर ताड़ी जल गई। लगभग 2 लाख नकदी के साथ ही कुल 4 लाख के करीब नुकसान। वहीं लक्ष्मी शंकर पुत्र रामबचन यादव निवासी कासिमपुर भी गुमटी में मोटरसाइकिल मिस्त्री की दुकान थी। 2 छोटी गाड़ी और कागजात सहित सभी सामान जल गया। पीड़ित के अनुसार हजारों का नुकसान हुआ है। मो राशिद पुत्र नजमुद्दीन निवासी सरैया कला की गुमटी में हेयर कटिंग सैलून की दुकान थी। पीड़ित के अनुसार 17 हजार जा नुकसान हुआ है। सूचना पर लगभग 2:30 बजे बूढ़नपुर से अग्निशमन की गाड़ी मौके पर पहुँची। तब तक सब कुछ जलकर राख हो गया था। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि फूलपुर तहसील में अग्निशमन केंद्र न होने से आग लगी की घटनाओं पर नियंत्रण करना संभव नहीं हो रहा है। घटना के समय ताड़ी और पान की दुकान के अलावा बाकी दुकान बंद थीं।

Exit mobile version