Site icon Akclivenews18

शादी का झांसा दे कर भगा ले जाने का 02 वांछित अभियुक्त मिशन शक्ति अभियान के तहत गिरफ्तार

शादी का झांसा दे कर भगा ले जाने का 02 वांछित अभियुक्त मिशन शक्ति अभियान के तहत गिरफ्तार

संवाददाता वहीदुद्दीन
पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अंकित मित्तल ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना कोतवाली मनकापुर पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान लड़की को बहला-फुसलाकर शादी करने के उद्देश्य से भगा ले जाने का वांछित अभियुक्तगण- 01. ध्रुव व 02. झिन्नन को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त थाना कोतवाली मनकापुर क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था जिसके सम्बन्ध में पीडिता के पिता द्वारा थाना कोतवाली मनकापुर में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना कोतवाली मनकापुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

Exit mobile version