Site icon Akclivenews18

मिट्टी का अवैध खनन जोरो पर ,अधिकारी मौन ?

ब्यूरो रिपोर्ट अबूल बशर आजमीं 

सरायमीर आजमगढ़
निजामाबाद तहसील के सरायमीर थाना क्षेत्र में धडल्ले से मिट्टी का अवैध खनन कर मिट्टी बेचने का कार्य बड़े पैमाने किया जा रहा है।इस कार्य मे लगी जीसीबी,और ट्रैक्टर ट्राली का इस प्रकार कार्य का रजिस्ट्रेशन भी नही है।और इन वाहनों केअधिकांश चालकों के पास ड्राइवरी लाइसेंस भी नही है। इस तरह से यह गिरोह सरकार को चूना लगा रहे हैं। वही खनन विभाग के अधिकारी क्यो?आंखे बन्द किऐ हुऐ है यह प्रशन उठता है कि इस प्रकार अवैध खनन करने वालों पर कठोर कार्यवाही के बजाय संरक्षण दिया जा रहा है। ग्राम बस्ती में विवादित ज़मीन पर मिट्टी गिराकर कब्जा किया गया था जिसकी शिकायत जिला के आलाधिकारियों से से की गयी थी और सरायमीर थाने मे जीसीबी और ट्रैक्टरों को बन्द किया गया थाऔर भारी जुर्माना भी लगा था।मगर कुछ ही समय बाद फिर यह गोरखधंधा जोर शोर से चालू है।और सरकार को चूना लगा रहे है।सकैडों ट्रालियां इस कार्य में लगी हुई है आरटीओ विभाग भी मौन है।मिट्टी अधिक से अधिक ठुलाई के चक्कर तेज़रफतार से ट्रैक्टर चालक बेतहाशा चलते है। जनचर्चा के अनुसार इस अवैध कार्य मे संलिप्त लोगोको अगर डरखौफ है तो स्थानीय पुलिस से है ।इनको प्रति दिन मोटी रकम दे दी जाती है। जिल़ाधिकारी आजमगढ़ का ध्यान अपेक्षित है।

Exit mobile version