संवाददाता राधेश्याम मौर्या
दीदारगंज-आजमगढ़
मार्टिनगंज तहसील क्षेत्र के अरनौला गांव निवासी रत्ती लाल राजभर ने दीदारगंज पुलिस पर गम्भीर आरोप लगाते हुए शुक्रवार को एक बयान जारी करते हुए कहा कि शुक्रवार 28जून को सुबह गांव के कुछ लोग मेरे घर आए और मेरे पिता को मार पीट कर गम्भीर रुप से घायल कर दिए तथा साथ ही मेरे घर वालों और मुझको भी मारे। मै मुकदमा लिखवाने के लिए दीदारगंज थाना गया जहां पर एस ओ ने मुकदमा न दर्ज कर उल्टे मेरे पिता को घायलावस्था में कई घंटो तक थाना में बैठाए रहे तथा मेरे घर अरनौला भारी पुलिस बल के साथ बुल्डोजर लेकर पहुंच गए और मेरी जमीन में जबरन गड्ढ़ा खोदवा दिए तथा साथ ही साथ दो वर्ष पहले मेरे द्वारा अपनी जमीन में जो करकट (एस्बेस्टस)की चादर लगाई गई थी उसको भी क्षतिग्रस्त कर फेक दिए। जिस जमीन पर एसओ ने दबंगई से तोड़ फोड़ कर गड्ढ़ा खोदवाया उसपर किसी तरह का एसओ के पास कोई आदेश नहीं था। बल्की मेरी जमीन पर गांव के इसरार अहमद पुत्र सगीर अहमद ने कुछ वर्ष पहले दीवानी न्यायालय में इसरार अहमद बनाम रामसूरत आदि के नाम से वाद दाखिल किया था जो खारिज हो गई है । दीदारगंज पुलिस की असंवैधानिक तथा गैर जिम्मेदाराना हरकत की क्षेत्र में चहुंओर निंदा हो रही है ।
दीदारगंज पुलिस का तुगलकी फरमान बिना आदेश के चला दिया बुल्डोजर

