Site icon Akclivenews18

आजमगढ़ जहानागंज खेत में बाजरा काटने गई महिला की करंट से मौत

जहानागंज थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में मंगलवार की सुबह बाजरा काटने गई महिला करंट की चपेट में आ गई। जानकारी होने पर परिजन उसे लेकर पीजीआई चक्रपानपुर ले गए। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पंचनामा बनवाते हुए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। रामपुर गांव निवासी मुनिया देवी (40) पत्नी राम सरीख चौहान मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे बाजरा काटने गई थीं। वह जैसे ही खेत में बजड़ा काटना शुरु की वैसे ही बगल से गुजरे बिजली के तार से बाजरे में करंट उतर गया। वह चपेट में आने से जमीन में पर गिर पड़ी। परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो वह आनन-फानन उसे लेकर पीजीआई चक्रपानपुर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतका के दो पुत्र हैं।

Exit mobile version