आजमगढ़। बरदह थाना क्षेत्र के सोहौलीगैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज, जांच में जुटी पुलिस जगदीशपुर गांव में शुक्रवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक अधेड़ की हुई मौत ने नया मोड़ ले लिया है। भाइयों ने हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी थी। जिसे लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराते हुए उक्त मामले में गैर इरादतन हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया है। बरदह थाना क्षेत्र के सोहौली जगदीशपुर गांव निवासी शंभू राम (55) पुत्र राम दुलार एक महीना पहले अपने घर दिल्ली से आया था। दिल्ली में रहकर वह ड्राइविंग का काम करता था। शुक्रवार की रात शंभू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। घर वालों ने बताया कि शंभू काफी शराब पीकर करके घर आए थे और सीढ़ी पर चढ़ रहे थे। पैर फिसल गया जिससे वह गिर पड़े। वह लोग उन्हें लेकर पीएचसी मार्टीनगंज गए जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं शंभू के भाई शिवपूजन ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि रात में शंभू के चीखने की आवाज आ रही थी। वह लोग वहां पहुंचे तो शंभू की शांति व उसका पुत्र नीरज और बहु आरती शंभू की पिटाई कर रहे थे। घर का शटर अंंदर से बंद था। जब बाहर लोग जमा हो गए तो परिवार के लोग बाहर निकले और उन्हें भगा दिए। घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में शंभू की पत्नी, बेटे व बहु के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया है।
आजमगढ़ बरदह गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

