आजमगढ़। नगर पालिका परिषद ने नरौली, आइटीआई के सामने, बिलरिया की चुंगी, प्राइवेट बस अड्डा, हाइडिल चौराहा व ब्रह्मस्थान के पास वाहन स्टैंड स्थापित किए हैं। वाहन स्टैंड स्थापित होने के बाद नगरपालिका को कर का निर्धारण करना था। लेकिन, नगरपालिका शांत होकर बैठ गई। इसका परिणाम है कि धड़ल्ले से अवैध वाहन स्टैंड का संचालन किया जा रहा है।
जो भी स्टैंड से बाहर सवारी बिठाते हुए मिलते हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाती है। थोड़ी सी सख्ती होने पर यूनियन के लोग गरीबों पर अत्याचार की दुहाई देने लगते हैं। फिर भी हमारी तरफ से पूरा प्रयास किया जाता है कि स्टैंड से ही वाहनों का संचालन हो। – धनंजय कुमार, टीएसआई।

