Site icon Akclivenews18

एकांतवास से बाहर आये भगवान जगन्नाथ, प्रभु को देख भाव-विभोर हुए भक्त

संवाददाता देवेंद्र कुशवाहा 

धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा

कोपागंज : भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा रविवार को धूमधाम से निकाली गई। रथ यात्रा के दौरान भगवान के दर्शन व पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी पड़ी। जगह-जगह रथ को रोक कर श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। इससे पूर्व स्थानीय गणेश मंदिर में भगवान जगन्नाथ, बलराम व बहन सुभद्रा की विधि-विधान पूर्वक पूजा अर्चना की गई। जिसके बाद वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भगवान को रथ पर बैठाकर यात्रा के लिए रवाना किया। इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा भगवान जगन्नाथ के जयकारे भी लगाए जा रहे थे। रथ यात्रा गणेश  मंदिर से निकलकर कोपागंज थाना,भरतमिलाप ,चौक ,  चौक से दक्षिणी , चौक उत्तर. ओडियान से होते हुऐ कस्बे  विभिन्न मार्गो का भ्रमण किया। इस दौरान श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का भी वितरण किया गया। इस दौरान , दुर्गेश गुप्ता ,हरिशकर जयसवाल , संजय जयसवाल , रामलीला अनेको लोग रहे। रथ यात्रा को लेकर शहर में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गये थे। कोपागंज थाना अध्यक्ष नवल किशोर सिंह ने सभी संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा बलों को प्रतिनियुक्त किया गया था

Exit mobile version