Site icon Akclivenews18

अहरौला थाना को मिली सफलता शातिर अपराधी पुलिस मुठभेड़ में घायल गिरफ्तार

आजमगढ़ थाना अहरौला छेत्र में दिनांक 14.10.2023 को एक अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गयी पुलिस को सूचना मिली कि गले पर धारदार हथियार से वार करके हत्या की गयी है। जिसकी शिनाख्त कराने के बाद थाना अहरौला पर मुकदमा संख्या 335/23 धारा 302 बनाम अज्ञात में दर्ज किया गया, मृतक की शिनाख्त दुर्गेश कुमार मिश्र जनपद देवरिया के रूप में हुई है। जो प्रयागराज में रहकर गाड़ी चलाते थे पुलिस द्वारा अपराधियों की तलास जारी रहा है। आजमगढ़ पुलिस को आज सुबह लगभग 6.30 बजे घटना में शामिल अभियुक्त अंकित सिंह पुत्र मृत्युंजय सिंह निवासी लहुआकला थाना देवगांव को पुलिस मुड़भेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मुठभेड़ में इसके दाहिने पैर में गोली लगी है जिसका इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। अभियुक्त के पास से घटना में लूटी गयी फोर व्हीलर गाड़ी, अवैध तमंचा , कारतूस बरामद किया गया है। एसओजी टीम और थाने की टीम द्वारा इससे विस्तृत पूछताछ की जाएगी, पूछताछ के बाद प्रकाश में आये तथ्यों के आधार पर घटना का पर्दाफाश किया जाएगा जिसके संबंध में पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य ने क्या कुछ कहा आइये दिखाते हैं।

Exit mobile version