Site icon Akclivenews18

लेखपाल बनते ही बदल गए इरादे, पति को छोड़कर भागी पत्नी पूरा मामला झांसी का है। जहां आज लेखपाल का नियुक्ति पत्र मिलते ही पत्नी ने पति को छोड़ा

आखिर सरकार नौकरी में ऐसा क्या है कि मिलते ही महिलाएं पति को छोड़ देती हैं। एसडीएम ज्योति मौर्या का मामला काफी चर्चा में रहा। इसके बाद ऐसे कई केस सामने आए। आज सीएम योगी ने लेखपाल का नियुक्ति पत्र बांटा। नियुक्ति पत्र मिलते ही पत्नी ने पति को छोड़ दिया।

दअरसल पूरा मामला झांसी का है। जहां आज लेखपाल का नियुक्ति पत्र मिलते ही पत्नी ने पति को छोड़ दिया। झांसी कलेक्ट्रेट में नव- नियुक्त लेखपालों को ज्वाइनिंग लेटर बांटे जा रहे थे। इसी दौरान नीरज विश्वकर्मा नाम का युवक अपनी पत्नी रिचा सोनी विश्वकर्मा को ढूंढने पहुंच गया।

नीरज का दावा है, कि 2 साल पहले मेरी रिचा से शादी हुई थी। लेकिन लेखपाल बनते ही रिचा ने किनारा कर लिया। नीरज ने बताया 6 फरवरी 2022 को दोनों ने कोर्ट में शादी कर ली थी। नीरज के पास शादी के सभी सबूत मौजूद हैं। नीरज ने  जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर मामले से अवगत कराया।

Exit mobile version