Site icon Akclivenews18

सी न्यूज़ चैनल के ब्यूरो चीफ न्याय की गुहार लगाई पुलिस अधीक्षक दरबार

संवाददाता जीतेन्द्र मौर्या 

आजमगढ़ सी न्यूज़ भारत चैनल के ब्यूरो चीफ चंद्रभान भास्कर थाना जहानगंज क्षेत्र के तैयबपुर लपसीपुर ग्राम सभा निवासी हैं। उनका बड़ा लड़का सचिन भास्कर जो चक्रपानपुर पीजीआई के पास सुम्भी बाजार में मेडिकल स्टोर का संचालन करता है। जो 7 जून 2024 को सचिन भास्कर प्रतिदिन की भांति मेडिकल स्टोर पर जा रहा था। सामने से काफी तेज रफ्तार से आर्टिका कार सवार मनीष पांडे पुत्र विद्याधर पांडे ग्रामसभा सेवटा थाना जहानगंज का निवासी सामने से आकर सचिन की बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया, चोट लगते ही सचिन बेहोश होकर रोड पर ही गिर गया मनीष पांडे अपनी आर्टिका कार लेकर भागने में सफल रहा। जहाँ राहगीरों ने सचिन को बेहोशी की हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज चक्रपानपुर पहुंचाया है। इलाज के दौरान 24 घण्टे बाद सचिन भास्कर को होश हुवा है। मौके पर पहुंचे पीजीआई के डॉक्टर टीम ने हप्तो इलाज के बाद सकुशल छोड़ दिया गया है। चंद्रभान भास्कर ने थाना अध्यक्ष से आर्टिका कार की गिरफ्तारी के बारे में पूछी तो थाना अध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता ने बताया कि अर्टिगा कार हरिद्वार गई हुई है। आते ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा लेकिन पुलिस अधीक्षक के कहने पर थाना अध्यक्ष जहानागंज आर्टिका कार गिरफ्तार तो कर लिए लेकिन चन्द्रभान भास्कर को थानाध्यक्ष आश्वासन देते रहे कि इलाज जे लिए कुछ खर्च दिलवा देते हैं।आप लोग कुछ नही करिए कार की जमानत करने दीजिए, मनीष पांडे अपने आर्टिका कार की कोर्ट से जमानत कराने के बाद सचिन भास्कर को रास्ते में मनीष पांडे रुकवा कर धमकी भी दिया कि तुम मेरे खिलाफ कहीं बयान दिए तो इस बार बोलने लायक भी नहीं रहोगे। इतना ही नहीं जाति सूचक शब्द चमरिया सियारिया शब्दों का प्रयोग करके हुवे गाली गलौज भी दिया है। इसकी सूचना 4 जुलाई 2024 को थाना अध्यक्ष जहानागंज को दी गई जहाँ थानाध्यक्ष ने मनीष पांडेय के प्रभाव के आकर पांडेय की ही भासा में बोले कि सचिन के खाते में₹60000 भेज दिया है। जो निराधार है। इस मामले को सही व निष्पक्ष जांच के लिए अपने पुत्र व अपनी सुरक्षा के लिए पत्रकारो का संगठन पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक से मिलना चाहे जहाँ जहाँ जनसुनवाई करते हुए एसपी सिटी शैलेंद्र लाल से मिलकर अपनी बात रखी, एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने आश्वासन दिया कि हम इसकी जांच करायेगे और आप पत्रकार बंधुओ की मदद करेंगे वही चन्द्रभान भास्कर ने क्या कुछ कहा आइये दिखाते हैं एक रिपोर्ट

Exit mobile version