Site icon Akclivenews18

आजमगढ़ देवगांव फोर व्हीलर ने मारी ठेला में टक्कर हुई मौत

आजमगढ़ में एक सड़क हादसे में अधेड़ की मौत हो गई। देवगांव कोतवाली अंतर्गत रणमो ग्राम निवासी जयप्रकाश मोर्य 45वर्ष पुत्र स्वर्गीय हनुमान मौर्य बुधवार की रात रोज की तरह मौसीमगंज में ठेला लगाकर फूलकी छोला बेचकर परिवार का गुजर बसर कर रहा था। रोज की तरह वह रात को ठेला लेकर घर के लिए वापस आ रहा था। जैसे ही रणमो की तरफ उन्होंने ठेला को मोडा वैसे ही फोर व्हीलर गाड़ी जयप्रकाश को टक्कर मारती हुई वहां से निकल गई। मौके पर उपस्थित लोगों ने एंबुलेंस को बुलाकर जयप्रकाश मौर्य को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टीकरगाढ लालगंज ले गए। डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए जयप्रकाश को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वाराणसी जाते समय रास्ते में ही जयप्रकाश मौर्य का देहांत हो गया । जय प्रकाश के शव को घर लाया गया। पत्नी अनीता सहित परिवार के लोगो का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस द्वारा शव को पीएम भेजा गया। परिवार में कोहराम मचा हुआ है जयप्रकाश मौर्य ही अपने परिवार का छोला फुल्की बेचकर गुुजर बसर करता था। जय प्रकाश के पास चार लड़कियां तथा एक लड़का है( 1) पिंकी 27 वर्ष उसकी शादी हो चुकी है(2) शिल्पा 22 वर्ष जिसकी 16 नवंबर को शादी रखी गई है ( 3) शिवांगी 19 वर्ष (4) महिमा तथा एक लड़का 14 वर्ष का है।

Exit mobile version