Site icon Akclivenews18

बाइक में आमने-सामने जोरदार टक्कर, बाइक सवार तीन किशोर गंभीर रूप से घायल

वाराणसी। चितईपुर- अदलपुरा मार्ग पर खनाव में गुरुवार की सुबह बस और बाइक में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। जिससे बाइक सवार तीन किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में तीनों किशोरों की मौत हो गई। अखरी निवासी साहिल (17) पुत्र राजू राजभर, चंद्रशेखर उर्फ निरहू (17) पुत्र राजकुमार भारद्वाज, चंचल (16) पुत्र घिसियावन तीनों युवक बाइक से अखरी की तरफ आ रहे थे। बाइक की अदलपुरा की तरफ जा रही बस से जोरदार टक्कर हो गई। जिससे तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।  मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायलों को ट्रामा सेंटर भेजा, जहां पर डॉक्टर ने चंद्रशेखर उर्फ निरहू और साहिल को मृत घोषित कर दिया। चंचल का इलाज चल रहा हैं
रिपोर्टर अनिल कुमार

Exit mobile version