Site icon Akclivenews18

आजमगढ़ बरदह महिला पर गिरी बिजली, लोगों के सामने हुआ भयावह हादसा

आजमगढ़ के बरदह थाना क्षेत्र के दुबरा गांव में खेत में काम कर रही महिला पर बिजली गिर गई जिससे वह बुरी तरह से झुलस गई। परिजन उसे लेकर अस्पताल गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।दुबरा गांव निवासिनी मंजू (40) पत्नी कोमल शनिवार की सुबह खेत में काम करने के लिए गई थी। तभी बारिश के दौरान तेज बिजली उसके ऊपर गिर गई, जिससे वह बुरी तरह से झुलस गई। अगल-बगल के खेतों में काम कर रहे लोगों ने जब देखा तो वह बेहोश हो चुकी थी।परिवार वालों के साथ लोग उसे लेकर बाजार स्थित एक निजी चिकित्सक के पास पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मंजू की मौत के उसके परिवार में कोहराम मच गया। मृतका मंजू के कुल चार बच्चे हैं। जिनमें दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। एक बड़ी लड़की की शादी हो चुकी है। पति कोमल घर पर ही रहकर खेती का कार्य करता है।आय का और कोई साधन न होने के कारण दोनों आसपास के खेतों में दिहाड़ी पर भी काम करते थे। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वहीं, तहसीलदार राजू कुमार ने पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया और कहा कि सरकारी सहायता जो भी होगी वह परिजनों को दिलवाई जाएगी।

Exit mobile version