Site icon Akclivenews18

शहीदवारा पिकअप वाहन चालक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,

संवाददाता निखिल कुमार 

आजमगढ़ के रानी की सराय थाना क्षेत्र के चक खैरुल्लाह गांव के निवासी 28 वर्षीय श्रवण कुमार ने स्थानीय थाना के शहीदवारा बाजार में शनिवार को दिन में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए शव को जिला मुख्यालय लाया गया। रविवार को दिन में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक के भाई ने बताया कि सूचना के बाद वह दिल्ली से आया है। मृतक पिकअप वाहन चलाता था। पत्नी तथा दो बच्चों के साथ किराए का कमरा लेकर शहीदवारा बाजार में रहता था। घटना के समय पत्नी व बच्चे नहीं थे। अकेले मौजूद श्रवण ने कमरे में फांसी लगा ली। सुनते हैं परिजन ने क्या जानकारी दी।

Exit mobile version