Site icon Akclivenews18

जिलाधिकारी संग पुलिस अधीक्षक ने शिक्षा क्षेत्र रानीपुर के परिषदीय स्कूलों का किया निरीक्षण।

संवाददाता मऊ देवेंद्र कुशवाहा 

पुलिस अधीक्षक ने बच्चों की ली क्लास, बच्चों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का दिया जवाब, बेहतर भविष्य बनाने हेतु दिए टिप्स।

आज मऊ जिला अधिकारी प्रवीण मिश्र एवं पुलिस अधीक्षक इलमारन जी ने शिक्षा क्षेत्र रानीपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय खुरहट एवं इंग्लिश मीडियम कंपोजिट स्कूल बड़ागांव का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित अध्यापकों से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने, संचारी रोगों से बचाव हेतु जागरूक करने तथा उनके स्कूलों में उपस्थिति हेतु विशेष व्यास करने के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने बच्चों को पढ़ाया भी एवं बच्चों से सवाल जवाब भी किया। एक छात्रा द्वारा पुलिस अधीक्षक बनने हेतु क्या करना चाहिए, सवाल पूछने पर पुलिस अधीक्षक ने प्रारंभ से ही पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने तथा कड़ी मेहनत करने को कहा।इसके अलावा उन्होंने बच्चों को उनके बेहतर भविष्य हेतु कई टिप्स भी दिए।
उन्होंने बच्चों से खूब मन लगाकर पढ़ाई करने, रोज स्कूल आने तथा किसी विषय में जानकारी न होने पर अध्यापक से पूछने को भी कहा। उन्होंने कहा कि जो बच्चे पढ़ाई लिखाई पर विशेष ध्यान देते हैं एवं कड़ी मेहनत करते हैं,वे अपनी जिंदगी में जो भी चाहते हैं वह हासिल कर लेते हैं। अतः आप सभी बच्चे मेहनत से पढ़ाई करिए, रोज स्कूल आइए, आप जो भी लक्ष्य निर्धारित करेंगे,एक दिन वह आपको अवश्य मिल जाएगा। दोनों विद्यालयों के निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने बच्चों से खूब सवाल जवाब किए एवं उनके द्वारा उठाई गई जिज्ञासाओं को शांत किया।

Exit mobile version