Site icon Akclivenews18

आजमगढ़ निज़ामाबाद गैंगस्टर एक्ट में फरार आरोपी पकड़ा गया

आजमगढ़ निज़ामाबाद गैंगस्टर एक्ट में फरार आरोपी पकड़ा गया

आज़मगढ़,गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे आरोपी को निजामाबाद थाने की पुलिस ने बृहस्पतिवार को शेरपुर तिराहा तहबरपुर रोड से गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी शहनाज उर्फ सन्नो बिलरियागंज थाना क्षेत्र के गुलवा गौरी का निवासी है। उक्त पर अपहरण कर 25 लाख की रंगदारी मांगने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। पुलिस ने इस मामले में सात लोगों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की थी।

Exit mobile version