Site icon Akclivenews18

थाना उमरीबेगम गंज क्षेत्र के अन्तर्गत महिला के साथ दुराचार करने के वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

 

ब्यूरो हामिद अली,

जनपद गोण्डा में अपराध की रोकथाम व अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु श्री विनीत जायसवाल, पुलिस अधीक्षक गोण्डा के द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी तरबगंज श्री विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना उमरीबेगमगंज पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 217/2024, धारा 376(2)/N, 323, 506 भादवि से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त धनीराम पुत्र भगोले निवासी परासपट्टी पुरवा थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा को पीडी बंधा हनुमान मन्दिर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

 

वादिनी द्वारा थाना उमरीबेगमगंज पर सूचना दिया कि विपक्षी धनीराम पुत्र भगोले निवासी परासपट्टी पुरवा थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा द्वारा उसके साथ जबरदस्ती दुराचार किया गया है। तथा उसका अश्लील वीडियों बनाकर धमकी देता है तथा महिला के विरोध करने पर उसके बच्चो व उसके पति को जान से मारने की धमकी देता है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना उमरीबेगमगंज में मु0अ0सं0- 217/2024, धारा 376(2)/N, 323, 506 भादवि बनाम अभियुक्त धनीराम के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। आज दिनांक 20.07.2024 को थाना उमरीबेगमगंज की पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्त धनीराम पुत्र भगोले निवासी परासपट्टी पुरवा थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा को पीडी बंधा हनुमान मन्दिर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को*गिरफ्तार अभियुक्त*

01. धनीराम पुत्र भगोले निवासी परासपट्टी पुरवा थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा।

2. मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कराकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।

Exit mobile version