संवाददाता निखिल कुमार
बलरामपुर। कंधरापुर थाना क्षेत्र में खलीलाबाद से बाइक लेकर आ रहे पति पत्नी और पुत्री की नीलगाय से टक्कर होने से घायल हो गए
शहर कोतवाली क्षेत्र के पुरानी कोतवाली मोहल्ला निवासी अरविंद बनवाल (40) पुत्र विंध्याचल शुक्रवार की रात 8.00 बजे खलीलाबाद से बाइक लेकर पत्नी विजय लक्ष्मी (38) पुत्री काजल (12) के साथ घर आ रहे थे जैसे ही कंधरापुर पहुंचे ही थे तभी अचानक नीलगाय सामने आ जाने से टक्कर हो गई जिससे तीनो गंभीर रूप से घायल हो गए हालत गंभीर देखते ही आस पास के लोगो ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया जहां इलाज चल रहा है
सड़क दुर्घटना में तीन घायल

