संवाददाता निखिल कुमार
बलरामपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के जुनेदगंज बाजार के पास रोड क्रास करते समय कार की टक्कर से घायल किशोरी की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव निवासी हिना चौहान (10) पुत्री स्व भीमा चौहान पिता के मृत्यु के बाद से अपने ननिहाल सिकरौडा कोतवाली रहकर कक्षा 3 में पढ़ती थी 17 तारीख दिन बुधवार को दोपहर 2.00 बजे जुनेदगंज बाजार में दुकान से सामान लेकर रोड क्रास करते समय कार की टक्कर होने से घायल हो गई परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान शनिवार की सुबह 10.00 बजे मौत हो गई मृतक इकलौती पुत्री थी
सड़क दुर्घटना में किशोरी की मौत

