Site icon Akclivenews18

समर इस्लामिक क्लासेज़ के प्रतिभागियों के लिए क्विज प्रतियोगिता परीक्षा का हुआ समापन

समर इस्लामिक क्लासेज़ के प्रतिभागियों के लिए क्विज प्रतियोगिता परीक्षा का हुआ समापन

जामिया अमीरुल उलूम मीनाइया में बीते माह 24 जून से शुरू हुआ था इस्लामिक क्लास , 4 अगस्त सम्मानित होंगे प्रतिभाशाली विद्यार्थी

ब्यूरो हामिद अली,
गोण्डा-स्थानीय जामिया अमीरुल उलूम मीनाइया के सरबराह आस्ताना दरबारे आलिया मीनाइया के गद्दीनशीन हसन सईद (जमाल मीना )की सरपरस्ती में स्कूलों और कॉलेजों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए 5 दिवसीय समर इस्लामी क्लासेज़ का आयोजन किया, जिसमें इस्लाम की बुनियादी तालीम दी गयी । जिस में पाकी और सफाई (तहारत) नमाज़ ,रोज़ा , ज़कात और हज के अलावा नमाज़ जनाज़ा , जनाज़े को नहलाने का तरीका और इस्लामी एख्लाक़ और अच्छी आदतें सिखाई गयीं ।
समर इस्लामिक क्लासेज़ बीते माह 24 जून से शुरू हुईं, जिसमें जामिया के सम्मानित शिक्षक अल्लामा कारी निसार मिस्बाही, मौलाना मज़क्किर खान बरकाती, मौलाना इलियास मिस्बाही और मौलाना (मुफ्ती) अब्दुल कादिर मिस्बाही ने उपरोक्त विषयों को बहुत ही सरल भाषा में छात्रों को पूरे ध्यान और तैयारी के साथ शिक्षा दी गयी थी जिस शामिल सभी 100 से अधिक छात्रों का रविवार, 21 जुलाई को इस्लामिक क्विज़ प्रतियोगिता आयोजित की गयी जिसका परिणाम परिणाम रविवार, 28 जुलाई को जारी किया जाएगा, और 4 अगस्त को 100 से अधिक छात्रों में से दस सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की घोषणा की जाएगी, उनमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विजेता को मोमेंटो के साथ 21,000 नकद, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 15,000 नकद तथा मोमेंटो के साथ 11,000 नकद प्रदान किया जाएगा। उनके अलावा शेष सात छात्रों को मोमेंटो के साथ नकद 21 सौ रुपये की सम्मान राशि दी जायेगी.

Exit mobile version