Site icon Akclivenews18

खड़ंजा, गन्दे पानी की निकासी के लिए ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

संवाददाता देवेंद्र कुशवाहा 

खड़ंजा, गन्दे पानी की निकासी के लिए ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन प्रधान पर आवास योजना अपात्रों को दिये जाने का लगाया आरोप कोपागंज (मऊ): चोरपा कला राजभर बस्ती के लोगों ने बुधवार को नाली खड़ंजा और आवास योजना का लाभ अपात्रों को दिए जाने का आरोप लगाते हुए विरोध विरोध किया । विरोध प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने कहा कि बस्ती के लोग काफी लम्बे समय से गन्दे पानी की निकासी के लिए पक्के नाली बनवाने की मांग कर रहे हैं लेकिन उन्हें सिर्फ आश्वासन देकर चुप करा दिया जाता है। कहा कि गन्दे पानी के लिए गांव वालों ने घरों के सामने गढ्ढे बनाए हुए हैं। तो कुछ घरों के गन्दा पानी गांव के मुख्य मार्ग पर बह रहा है। जिसके चलते बस्ती में आने जाने के लिए जहां नारकीय स्थिति बनी हुई है वहीं छोटे छोटे बच्चों को स्कूल जाना आना मुश्किल हो गया। ग्रामीणों ने आवास योजना में प्रधान पर व्यापक पैमाने पर धांधली किए जाने का आरोप लगाते हुए जांच करायें जाने की मांग की। कहा कि बस्ती में न तो कभी सफाई कर्मी दिखाई देता है। और नहीं संक्रामक रोगों से बचाव के लिए दवा का छिड़काव किया जाता है। कहा उपेक्षा के चलते राजभर बस्ती के लोग विकास योजनाओं से दूर अभी तक खड़ंजा ,गन्दे पानी की निकासी समस्या से जूझ रहे हैं। विरोध प्रदर्शन के दौरान मनोज राजभर, देव राजभर ,विजय, प्रमोद ,राजू ,उर्मिला सरस्वती, बबीता राजभर ,कौशल्या सीमा आदि मौजूद थे।

Exit mobile version